ब्रिटिश सरकार ने मेगास्टार चिरंजीवी को दिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, बने पहले भारतीय अभिनेता

Chiranjeevi:
ब्रिटिश सरकार ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगा स्टार चिरंजीवी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है। मेगा स्टार चिरंजीवी अब ऐसे पहले भारतीय अभिनेता बन गए हैं, जिन्हे ब्रिटिश सरकार ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है। ब्रिटिश सरकार ने संसद में चिरंजीवी को इस अवार्ड से सम्मानित किया है। तो आइए जानते हैं लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड आखिरकार क्यों दिया जाता है और मेगा स्टार चिरंजीवी को किन कारणों से ब्रिटिश सरकार ने इस अवार्ड से नवाजा है।
मेगास्टार चिरंजीवी को यह सम्मान सिनेमा जगत और और समाज में उनके विशेष योगदान के लिए दिया गया है, जो भारतीय सिनेमा के लिए बड़े ही गर्व की बात है। ऐसे में कहा जा सकता है कि ब्रिटिश सरकार से लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिलने के बाद उन्होंने कई दिग्गज अभिनेताओं को पीछे छोड़ दिया है।
साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी ने भारतीय सिनेमा का नाम दुनियाभर में रौशन कर दिया है। ब्रिटिश सरकार ने चिरंजीवी को संसद में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है। ऐसे में चिरंजीवी भारतीय सिनेमा में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड पाने वाले पहले भारतीय अभिनेता बन गए हैं, जो देश के सिनेमा जगत के लिए बड़े गर्व की बात है।
बीते बुधवार यानि की 19 मार्च को ब्रिटिश सरकार ने अभिनेता चिरंजीवी को संसद में सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान ब्राइड इण्डिया नाम के एक संगठन ने दिया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मिडिया पर चर्चा का विषय बानी हुई है। इसके साथ ही चिरंजीवी ब्रिटिश संसद में यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय अभिनेता बन गए हैं।
साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। चिरंजीवी को साल 2024 में पद्म विभूषण यानी की भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरुष्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उनका नाम 537 गानों, 156 फिल्मों और 24 हजार डांस स्टेप के लिए सबसे सफल अभिनेता-डांसर के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हैं। वही उन्हें कई बड़े पुरुष्कारों से भी सम्मानित किया जा चूका है।
अगर चिरंजीवी की आने वाली फिल्म की बात करें, तो उनकी फिल्म ‘विश्वंभरा’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह बना हुआ है। हालांकि अभी फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। सूत्रों की माने तो चिरंजीवी बहुत जल्द निर्देशक श्रीकांत ओडेला की फिल्म में नजर आने वाले है। जिसका निर्माण साउथ के सुपरस्टार नानी करने वाले हैं।
मेगास्टार चिरंजीवी को ब्रिटिश सरकार से लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिलने से उनके फैंस में जबरदस्त उत्साह है, वही चिरंजीवी के खाते में एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। साथ ही ब्रिटिश सरकार से लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड पाने वाले भारत के पहले अभिनेता भी बन गए हैं





