छत्तीसगढ़: बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर बड़ा एनकाउंटर, 22 नक्सली ढेर

बीजापुर | 20 मार्च 2025: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक 22 नक्सली मारे जा चुके हैं

तलाशी अभियान जारी

गुरुवार सुबह 7 बजे से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी जारी है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ विशेष अभियान चला रहे हैं। भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

एक जवान शहीद

इस मुठभेड़ में बीजापुर DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के एक जवान ने शहादत दी है। हालांकि, सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन को जारी रखते हुए इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया है।

ऑपरेशन क्यों हुआ?

नक्सलियों की संभावित मौजूदगी की सूचना पर बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले की पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया था। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कोर इलाके में घुसकर उन्हें घेर लिया, जिसके बाद दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई।

पिछले महीने भी हुआ था बड़ा ऑपरेशन

बीजापुर जिले में पिछले महीने भी एक बड़ा एनकाउंटर हुआ था, जिसमें 31 नक्सली मारे गए थे। उस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को भी नुकसान झेलना पड़ा था, जिसमें दो जवान शहीद हुए थे।

सुरक्षाबलों की रणनीति मजबूत

छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सल विरोधी अभियानों को तेज किया जा रहा है। इस ऑपरेशन को सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है।

सुरक्षाबलों का अभियान जारी है, और नक्सल प्रभावित इलाकों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई