धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, कई लोगों को लगाया था चूना

बिलासपुर। के सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े धोखाधड़ी मामले में आरोपी भास्कर प्रसाद त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 17 मार्च 2025 को पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में की गई। आरोपी पर कई लोगों से धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़पने का आरोप है।

साहूकार से लिया 15 लाख रुपये उधार

प्रार्थी किशन लाल बंजारे, जो साहूकारी का काम करता है, ने पुलिस को बताया कि भास्कर प्रसाद त्रिपाठी ने उससे 15 लाख रुपये उधार लिए थे। इस उधारी के बदले आरोपी ने अपने स्वामित्व की जमीन का एक इकरारनामा (एग्रीमेंट) किया। लेकिन जब किशन लाल ने अपना पैसा वापस मांगा, तो आरोपी ने तीन महीने का समय मांग लिया।

फर्जी इकरारनामा कर कई लोगों से की ठगी

जांच के दौरान पता चला कि भास्कर प्रसाद त्रिपाठी ने न सिर्फ किशन लाल से उधार लिया, बल्कि अपनी जमीन का फर्जी इकरारनामा कई अन्य लोगों के साथ भी कर रखा था। इतना ही नहीं, उसने जमीन को बैंक में गिरवी भी रख दिया था। यह जानकारी मिलने पर जब प्रार्थी ने विरोध किया, तो आरोपी ने न सिर्फ पैसा लौटाने से मना कर दिया बल्कि जातिसूचक गालियां देकर जान से मारने की धमकी भी दी।

एसटी/एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज

किशन लाल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और एसटी/एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता लगाया गया।

कोरबा में छुपा था आरोपी, पुलिस ने दबोचा

पुलिस को पता चला कि आरोपी भास्कर प्रसाद त्रिपाठी कोरबा में छुपा हुआ है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में टीम ने कोरबा में छापेमारी कर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि और कितने लोग इस धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई