Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

स्‍त्री 2’ का चार दिनों में 200 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन, रक्षाबंधन पर धुआंधार कमाई !

बाॅलीवुड फिल्म जगत में इस सीजन में फ‍िल्‍म स्‍त्री-2 ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर ताबड़तोड़ कमाई की रिकार्ड तोड़ रही है। स्त्री-2 ने महज 4 दिनों में 200 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई का रिकार्ड बनाया है। अमर कौशिक निर्देशित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने 15 अगस्‍त से 18 अगस्‍त के बीच महज 4 दिनों में 200 करोड़ रुपये से ऊपर की ग्रॉस कमाई की है। रक्षाबंधन के मौके पर आज भी फ‍िल्‍म को दर्शकों का शानदार रेस्‍पॉन्‍स मिलता हुआ दिख रहा है। वहीं वर्ल्‍डवाइड भी यह फ‍िल्‍म अच्‍छा कारोबार कर रही है। मेकर्स का दावा है कि फ‍िल्‍म ने वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस 283 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों से पता चलता है कि स्‍त्री 2 ने 14 अगस्‍त को पेडप्रिव्‍यू के दिन 8.5 करोड़ रुपये भारत में कमाए थे। 15 अगस्‍त यानी रिलीज डे के दिन इसने 51.8 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग ली। शुक्रवार को दूसरे दिन फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन 31.4 करोड़ रुपये रहा। शनिवार को इसमें इजाफा हुआ और फ‍िल्‍म की कमाई 43.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। रिलीज के चौथे दिन रविवार को फ‍िल्‍म ने 55.9 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

खबर लिखे जाने तक Sacnilk ने अनुमान लगाया गया है कि फ‍िल्‍म ने सोमवार को रक्षाबंधन पर 12.5 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हिंदी में मॉर्निंग शोज में ऑक्‍युपेंसी 26.89 फीसदी और आफ्टरनून शोज में ऑक्‍युपेंसी 42.74 फीसदी है। शाम और रात के शोज के आंकड़े अभी नहीं आए हैं। कुल मिलाकर यह फ‍िल्‍म 203.95 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंच गई है। ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने स्‍त्री 2 की कमाई के वर्ल्‍डवाइड आंकड़े शेयर किए हैं। उनके मुताबिक, स्त्री2 को विदेशों में शानदार प्रतिक्रिया मिली।

वीकेंड की कुल कमाई लगभग 5.143 मिलियन डॉलर यानी 43.16 करोड़ है। फ‍िल्‍म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार हैं। यह साल 2018 में आई फिल्म स्त्री का दूसरा भाग है। Stree 2 में दिखाया गया है कि कैसे सरकटा अब चंदेरी के लोगों को अपना शिकार बना रहा है। वह स्त्री बनकर लोगों से मदद मांगता है। फिल्म में कई स्टार्स की सरप्राइज एंट्री भी आपको देखने को मिलेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई