धमतरी: चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

धमतरी। शहर के गोल बाजार आमापारा में बैगा होटल के पास एक युवक द्वारा चाकू लहराकर लोगों को डराने की घटना सामने आई है। घटना के संबंध में सिटी कोतवाली थाना की पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। बताया गया कि नीले रंग की शर्ट और काई रंग की जींस पहने एक युवक अपने हाथ में धारदार चाकू लहराते हुए वहां से गुजरने वाले लोगों को डरा धमका रहा है।

पुलिस टीम ने की तुरंत कार्रवाई

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिस टीम गोल बाजार के पीछे आमापारा स्थित बैगा होटल के पास पहुंची, वहां देखा गया कि एक युवक चाकू लहराकर आम लोगों में दहशत फैला रहा था। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी

गिरफ्तार किए गए युवक ने अपना नाम दीपक साहू (उम्र 25 वर्ष), पिता गिरधारी साहू, निवासी जालमपुर वार्ड श्रीराम चौक, धमतरी बताया। युवक के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। गवाहों के समक्ष युवक से धारदार लोहे का चाकू भी जब्त किया गया। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस का सख्त रवैया

धमतरी पुलिस द्वारा त्यौहारों के दौरान ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। असामाजिक तत्वों और बदमाशों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं ताकि लोग सुरक्षित महसूस कर सकें।

पुलिस की कार्रवाई में टीम का योगदान

इस पूरी कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली के प्रआर. गोपी चंद्राकर, आर. गणेश नेताम और भूपेंद्र पदमशाली का विशेष योगदान रहा। पुलिस की मुस्तैदी से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई