होटल किराए को लेकर विवाद, मालिक और बेटे ने किरायेदार को पीटा, हालत गंभीर

अनुबंध के नाम पर दबाव, इंकार करने पर होटल मालिक ने की किरायेदार की बेरहमी से पिटाई.......

बिलासपुर के अग्रसेन चौक स्थित मिड टाउन होटल में किराए को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब होटल मालिक रामायण शर्मा और उनके बेटे राज कमल शर्मा ने किरायेदार अनुराग विश्वकर्मा को बेरहमी से पीट दिया। घटना तब हुई जब अनुराग और होटल मालिक के बीच अनुबंध को लेकर बहस छिड़ गई।

अनुराग की पत्नी प्रेरणा विश्वकर्मा ने बताया कि जब होटल का व्यवसाय अच्छा चलने लगा, तो मालिक ने किराया बढ़ाने और नया अनुबंध करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब अनुराग ने इसका विरोध किया, तो होटल मालिक और उनके बेटे ने मिलकर उसे कमरे में बंद कर दिया और जमकर पिटाई की। गंभीर रूप से घायल अनुराग को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई