जांजगीर चांपा में पलटी यात्री बस, 34 यात्री घायल; 7 गंभीर

जांजगीर। जांजगीर चांपा जिले के ग्राम लोहर्षी में एक यात्री बस पलटने से 34 यात्री घायल हो गए हैं। यह बस बरमकेला से बिलासपुर जा रही थी और इसमें 40 से 45 यात्री सवार थे। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम लोहार्षी हाई स्कूल के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, बस चालक ने सामने से आ रही बाइक सवार को बचाने की कोशिश की, जिसके बाद बस चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में 34 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 7 को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग और पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है और यात्रियों का सामान थाना में सुरक्षित रखा गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई