CM विष्णुदेव साय ने सोनार समाज को दी 25 लाख की सौगात, शिक्षा और समाज सेवा पर दिया जोर

जशपुर, 16 मार्च 2025 – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जशपुर विकासखंड के श्याम पैलेस में आयोजित राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार जशपुर मंडल के प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समाज के लिए सामाजिक भवन के निर्माण हेतु 25 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले, आईआईटी और मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता पाने वाले होनहार छात्रों को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सोनार समाज के सामाजिक कार्यों की सराहना

मुख्यमंत्री श्री साय ने सोनार समाज के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज निर्धन बेटियों के विवाह, निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर, रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण जैसे कार्यों में आगे रहा है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के ये प्रयास प्रेरणादायक हैं और इससे पूरे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

शिक्षा को बताया सबसे बड़ा हथियार

मुख्यमंत्री श्री साय ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देती है और समाज की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने सोनार समाज से अपील की कि वे अपने बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करें और कमजोर परिवारों के बच्चों को भी पढ़ाई में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है, जिससे व्यक्ति और समाज दोनों का भविष्य उज्ज्वल बनता है।

सरकार की गारंटी पूरी करने का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार को बने 15 महीने हो चुके हैं और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के विकास के लिए संकल्पित है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कृष्णा राय, डॉ. राम प्रताप सिंह, श्री विजय आदित्य सिंह जूदेव, सोनार समाज के जिला अध्यक्ष श्री विकास सोनी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई