Bollywood news : box office पर छाई छावा, पुष्पा 2 का तोड़ा रिकॉर्ड..

मुंबई। छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज के जीवन पर डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना को लेकर छावा बनाई. फिल्म को रिलीज हुए पूरा एक महीना हो चुका है और फिल्म तब से लेकर बॉक्स ऑफिस पर अब तक छाई हुई है.
फिल्म ने मेकर्स को इतना प्रॉफिट कराया है जितना भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म पुष्पा 2 ने भी नहीं कराया. अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से भी ज्यादा प्रॉफिट पर्सेंटेज के साथ फिल्म ओवरऑल कमाई में पुष्पा 2 से पीछे होने के बावजूद आगे निकल गई है.
छावा ने शुरुआती 4 हफ्तों में हिंदी से टोटल 540.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हर हफ्ते की कमाई पर नजर डालें तो पहले हफ्ते से चौथे हफ्ते तक फिल्म ने 225.28 करोड़, 186.18 करोड़, 84.94 करोड़ और 43.98 करोड़ रहा. फिल्म का 29वें दिन का कलेक्शन सैक्निल्क के मुताबिक, हिंदी से 6.5 करोड़ रुपये रहा.
छावा के तेलुगु वर्जन से भी ठीकठाक कमाई हो रही है. फिल्म ने तेलुगु से भी रिलीज के बाद से कल तक 12.55 करोड़ रुपये कमाए. अब अगर तेलुगु और हिंदी वर्जन को जोड़ दें तो फिल्म ने 29 दिनों में 559.43 करोड़ रुपये कमा लिए.
फिल्म को थिएटर्स में आज 30वां दिन है और सैक्निल्क पर उपलब्ध 7:30 तक के डेटा के मुताबिक 5.1 करोड़ कमा चुकी है. यानी फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 564.53 करोड़ रुपये हो चुका है. ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं, इनमें बदलाव हो सकता है.
फिल्म को थिएटर्स में आज 30वां दिन है और सैक्निल्क पर उपलब्ध 7:30 तक के डेटा के मुताबिक 5.1 करोड़ कमा चुकी है. यानी फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 564.53 करोड़ रुपये हो चुका है. ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं, इनमें बदलाव हो सकता है.
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1234.1 करोड़ रुपये कमाए, तो वहीं छावा अभी तक इसके आधे कलेक्शन के आसपास भी नहीं पहुंच पाई है. इसके बावजूद फिल्म के मेकर्स को पुष्पा 2 के मेकर्स से ज्यादा फायदा हुआ है.
दरअसल पुष्पा 2 को 500 करोड़ में बनाया गया था और इसने 1234.1 करोड़ रुपये कमाकर बजट का 246.82 प्रतिशत ज्यादा कमाया. जबकि छावा को सिर्फ 130 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है. इस हिसाब से फिल्म अभी तक बजट का करीब 435 प्रतिशत ज्यादा कमा चुकी है. यानी ये फिल्म अल्लू की फिल्म से भी करीब 200 प्रतिशत आगे निकल चुकी है.





