Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

दिलीप सिंह जूदेव के नाम पर होगा कोनी का नवनिर्मित मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के कोनी में बने नवनिर्मित मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का नाम अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव के नाम पर रखा जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि यह निर्णय दिलीप सिंह जूदेव के योगदान और प्रभाव को सम्मान देने के लिए लिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री के समन्वय से इसे मंजूरी देते हुए आदेश भी जारी कर दिया है।

कौन थे दिलीप सिंह जूदेव?

दिलीप सिंह जूदेव छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश में अपनी अलग पहचान रखते थे। वे भाजपा के बड़े और प्रभावशाली नेताओं में से एक थे। उनका नाम अविभाजित मध्यप्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ तक बड़े आदर और सम्मान के साथ लिया जाता है।

उन्होंने ‘ऑपरेशन घर वापसी’ अभियान चलाकर पूरे देश में धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाई और इस कारण वे राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चित हुए। यह अभियान विशेष रूप से आदिवासी इलाकों में धर्मांतरण रोकने के उद्देश्य से चलाया गया था, जिससे उन्हें जनता का बड़ा समर्थन मिला।

छत्तीसगढ़ में भाजपा को मजबूत करने में भूमिका

छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद कांग्रेस की सत्ता को चुनौती देने और भाजपा को मजबूत करने में दिलीप सिंह जूदेव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व और नीतियों ने भाजपा को राज्य में मजबूती दिलाने में मदद की।

वे जांजगीर और बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे, साथ ही राज्यसभा के सदस्य भी बने। उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “दिलीप सिंह जूदेव ने जनसेवा के क्षेत्र में जो काम किए हैं, उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। नवनिर्मित मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का नाम उनके नाम पर रखना हमारी ओर से उन्हें सम्मान देने की कोशिश है।“

आदेश जारी

मुख्यमंत्री के इस निर्णय को मंजूरी मिलने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। अब कोनी स्थित यह अस्पताल दिलीप सिंह जूदेव मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल के नाम से जाना जाएगा।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई