बस्तर:सूने घरों में चोरी का खुलासा,पुलिस ने 7 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, 20 लाख के जेवरात बरामद

बस्तर:छत्तीसगढ़ के बस्तर पुलिस ने सूने घरों से चोरी करने वाले 7 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने शहर के विभिन्न हिस्सों से चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से कुल 235 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 19,74,000 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा और अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बस्तर पुलिस ने कोतवाली, बोधघाट और परपा थाना क्षेत्रों में हुए चोरी के मामलों की जांच की और शातिर चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। आरोपी ने घरों के दरवाजे तोड़कर और लॉक को खोलकर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चुराए थे।

पुलिस ने विभिन्न घटनाओं के संबंध में आरोपियों से पूछताछ की, और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर उनका सुराग लगाया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने चोरी के जेवरातों को शहर में विभिन्न स्थानों पर बेचा, और कुछ जेवरात को गोल्ड लोन के रूप में गिरवी रखवाए थे। पुलिस ने इन जेवरातों को ज्वैलरी दुकानों और बैंक से बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में केशव कवि, कौशल जोशी, विक्रम ठाकुर, महेश बघेल, तरूण कुमार कवि, रविन्द्र पाढी, और पारसदेवी जैन शामिल हैं। सभी आरोपी विभिन्न स्थानों से चोरी किए गए सोने और चांदी के जेवरात तथा नगदी रकम के साथ गिरफ्तार किए गए। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई ने शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई