TECHNOLOGY : बजट से बाहर है टॉप मॉडल कार, तो इस तरह से बेस मॉडल को बनाएं हाई क्लास..

नई दिल्ली: अगर आपने बजट की समस्या के चलते किसी कार का बेस मॉडल खरीदा है लेकिन आप आपको दोस्त और यारों को इसे दिखाने में शर्मिंदगी हो रही है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. दरअसल मार्केट में कुछ ऐसी एक्सेसरीज हैं जिन्हें आप अपनी कार में लगाकर प्रीमियम लुक हासिल कर कर सकते हैं. अगर आप कम खर्च में कार को प्रीमियम लुक देना चाहते हैं तो चलिए आज हम आपको इन एक्सेसरीज के बारे में बता देते हैं.
स्टील व्हील्स की जगह एलॉय व्हील्स लगवाने से कार की लुक और परफॉर्मेंस दोनों में सुधार होता है। एलॉय व्हील्स हल्के होते हैं और वाहन की हैंडलिंग और माइलेज में भी सुधार करते हैं।
लेदर सीट कवर आपकी कार के इंटीरियर को प्रीमियम लुक देते हैं. इसके साथ ही ये आरामदायक होते हैं और कार को एक फिनिश्ड और लग्जरी अपील देते हैं.
पार्किंग को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए रिवर्स पार्किंग कैमरा और सेंसर बहुत जरूरी हैं. ये एक्सेसरीज बेस मॉडल में आमतौर पर नहीं मिलतीं, लेकिन इन्हें इंस्टॉल करवाने से आपकी कार का लेवल बढ़ जाएगा.
बेस मॉडल में अक्सर साधारण म्यूजिक सिस्टम होता है. एक अच्छा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाने से कार का इंटीरियर मॉडर्न और हाई-टेक दिखता है.
क्रोम एक्सटीरियर एक्सेसरीज:
क्रोम डोर हैंडल, विंडो ट्रिम, और ग्रिल कार को एक चमकदार और प्रीमियम लुक देते हैं.
अच्छी क्वालिटी के फ्लोर मैट कार के इंटीरियर को साफ-सुथरा और प्रीमियम दिखाते हैं.
रेन वाइजर न केवल बारिश से बचाते हैं, बल्कि कार को एक स्टाइलिश लुक भी देते हैं.
इन एक्सेसरीज को लगवाने से आपकी कार का बेस मॉडल भी टॉप मॉडल जैसा दिखेगा.





