सक्ती में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजन के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित

सक्ती:सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में आज सक्ती के सामुदायिक भवन में दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजनांतर्गत कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनों के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (अलिम्को), जबलपुर द्वारा निर्मित सहायक उपकरण, कैलीपर्स एवं कृत्रिम अंग प्रदान किए गए। इस अवसर पर 217 दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।

शिविर का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान हितग्राहियों ने सहायक उपकरण पाकर अपनी खुशी जाहिर की और शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उपकरणों से उनकी रोजमर्रा की कठिनाइयां कम होंगी, जिससे वे अधिक आत्मनिर्भर जीवन जी सकेंगे।

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारें दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से इन्हें आवश्यक सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आए। उन्होंने बताया कि इस तरह के शिविर संभाग के अन्य जिलों में भी आयोजित किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर अग्रवाल, उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्री सुनील मिश्रा, विभिन्न नवनिर्वाचित पार्षद, जनप्रतिनिधि, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई