यातायात पुलिस की सुस्ती और निगम के असंवेदनशील रवैए से राहगीरों को हो रही परेशानी


बिलासपुर, शहर में यातायात व्यवस्था को सरल और सुगम बनाने के लिए एसपी बिलासपुर द्वारा लगातार दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन निगम और यातायात विभाग के सुस्त रवैए के कारण राहगीरों को प्रतिदिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खासकर कलेक्ट्रेट परिसर के सामने स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के पास यह समस्या गंभीर बन चुकी है, जहां नो पार्किंग में लोग अवैध रूप से गाड़ियां पार्क करके सड़कों को जाम कर रहे हैं।

यह अवैध पार्किंग इतनी बढ़ गई है कि यहां आने-जाने वाले राहगीरों को रोजाना जाम और समस्याओं से गुजरना पड़ता है। इस क्षेत्र में, 100 मीटर के दायरे में मल्टीलेवल पार्किंग भी बनी हुई है, जिसका करोड़ों की लागत में निर्माण किया गया था। बावजूद इसके, विभाग ने इस पार्किंग के उपयोग के लिए लोगों को जागरूक करने में कोई खास प्रयास नहीं किया है।

अगर इस ओर यातायात विभाग और निगम अमला गम्भीरता से काम करता है, तो न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार हो सकता है, बल्कि मल्टीलेवल पार्किंग का सही उपयोग होने से राजस्व में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

शहर में यातायात को सुगम बनाने और समस्याओं से बचने के लिए निगम और यातायात विभाग को अब सचमुच सख्ती से इस मुद्दे पर काम करने की आवश्यकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई