स्वच्छता:रायपुर नगर निगम की समीक्षा बैठक, सफाई और राजस्व वसूली को लेकर सख्त निर्देश

स्वच्छता:रायपुर। नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में सभी जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 और राजस्व वसूली कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

सफाई व्यवस्था की होगी कड़ी निगरानी

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रायपुर शहर के सभी मुख्य मार्गों की सफाई व्यवस्था की प्रतिदिन निगरानी की जाए। सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी जोन कमिश्नरों को अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई की स्थिति सुधारने का निर्देश दिया।

स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत कॉलोनियों और मोहल्लों में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। आयुक्त ने कहा कि रहवासी संघों को अपने कॉलोनी के गीले कचरे का होम कम्पोस्टिंग करना होगा और रैन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। स्वच्छतम मोहल्ला, स्वच्छतम होटल, स्वच्छतम बाजार, स्वच्छतम स्कूल और अस्पतालों को चिन्हित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

नगर निगम ब्रांड एंबेसडरों के माध्यम से स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाएगा और जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वच्छता अभियान का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

गंदगी फैलाने पर लगेगा जुर्माना

शहर में युजर चार्ज वसूली को भी तेज करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने कहा कि गंदगी फैलाने, कचरा जलाने, खुले में शौच करने और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही, बर्तन बैंक, फूड बैंक, कपड़ा बैंक और झोला बैंक की व्यवस्था सभी जोनों में की जाएगी।

आयुक्त ने सभी जोन अधिकारियों को कर वसूली अभियान तेज करने के निर्देश दिए। डोर-टू-डोर वसूली, बड़े बकायादारों से बकाया टैक्स की सख्ती से वसूली और व्यवसायिक परिसरों, होटलों और मॉल्स से टैक्स कलेक्शन को प्राथमिकता देने के लिए कहा गया।

स्वच्छ शहर बनाने की पहल

बैठक में गर्बेज फ्री सिटी 2024 और वाटर प्लस 2024 असेसमेंट की तैयारियों पर चर्चा हुई। निगम की योजना है कि हर वार्ड को आत्मनिर्भर बनाया जाए, जिससे गीले और सूखे कचरे का सही प्रबंधन हो सके।

आयुक्त ने सभी जोन अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि रायपुर को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर शहर बनाया जा सके।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई