सिंधी समाज: भवन की दीवार तोड़ने पर बवाल, पार्षदों ने शपथ ग्रहण से किया इनकार

बिलासपुर
सिंधी समाज: बोदरी में नगर पालिका परिषद द्वारा सिंधी समाज के भवन की बाउंड्री वॉल तोड़े जाने के बाद विवाद गहराता जा रहा है। समाज के लोग इस कार्रवाई को द्वेषपूर्ण राजनीति करार दे रहे हैं। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा और सभी निर्वाचित पार्षदों ने जिला प्रशासन से दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए शपथ ग्रहण से इनकार कर दिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी की प्रियंका शुक्ला ने भी इस घटना को बीजेपी सरकार की तानाशाही बताते हुए विरोध जताया है।

बोदरी के वार्ड क्रमांक 12 में सिंधी समाज के भवन की बाउंड्री वॉल तोड़े जाने से समाज के लोगों में भारी आक्रोश है। समाज के लोग कहते हैं कि यह भवन पिछले कई वर्षों से सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए उपयोग किया जा रहा है और जमीन भी समाज को आवंटित की गई थी। बावजूद इसके, नगर पालिका परिषद की अधिकारी भारती साहू के नेतृत्व में बिना किसी नोटिस के अचानक तोड़फोड़ की गई। समाज के लोग इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई मान रहे हैं।

बाइट: प्रियंका शुक्ला, आम आदमी पार्टी
“बीजेपी सरकार बनने के बाद बोदरी में आम आदमी पार्टी का पार्षद चुनाव जीतकर आया है। इसके बाद से यह तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है और एक समाज विशेष को निशाना बनाया जा रहा है।”

वीओ:
आम आदमी पार्टी की प्रियंका शुक्ला ने आरोप लगाया है कि बीजेपी सरकार की नीतियों के तहत बोदरी में सत्ताधारी पार्टी अपने विरोधियों को सजा देने के लिए ऐसे कदम उठा रही है। उन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की मांग की है।

स्क्रिप्ट फॉर वेबसाइट:
बोदरी में सिंधी समाज के भवन की दीवार तोड़ने का विवाद अब राजनीतिक रंग ले चुका है। समाज के लोगों का आरोप है कि यह कार्रवाई द्वेषपूर्ण और बिना किसी उचित नोटिस के की गई है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने इसे बीजेपी सरकार का तानाशाही रवैया करार दिया है। अब देखना यह है कि इस मामले पर जिला प्रशासन और स्थानीय सरकार क्या कदम उठाती है, और क्या समाज को न्याय मिलता है?

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button