छत्तीसगढ़ बजट: GATI मॉडल में सीएम के नाम से योजनाएं, PM आवास योजना के लिए 8,500 करोड़ मिले

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 25वां बजट पेश किया, जो इस बार ‘GATI’ थीम पर आधारित है। इस थीम में G का मतलब गुड गवर्नेंस, A का अर्थ एक्सलेरेटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, T से टेक्नोलॉजी और I का मतलब इंडस्ट्रियल ग्रोथ है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि इस बजट का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्य बनाना है। राज्य में नए संस्थान, जैसे कि IIM, AIIMS, NIT, और IIIT की स्थापना से छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

0e63d4d2 f687 49a4 8a18 d1077f6145b0

महत्वपूर्ण प्रावधान:

  • महतारी वंदन योजना के लिए 5,500 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • PM आवास योजना के लिए 8,500 करोड़ रुपए।
  • रायपुर से दुर्ग के लिए मेट्रो रेल सर्वे के लिए 5 करोड़ रुपए।
  • मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना की शुरुआत।

नई योजनाएँ और प्रावधान:

  • पीएम श्री स्कूल योजना के लिए 277 करोड़ का प्रावधान।
  • मोबाइल साइंस लैब और साइंस पार्क की स्थापना के लिए प्रावधान।
  • महिला सशक्तिकरण के लिए लखपति दीदी योजना के तहत 8 लाख महिला सदस्यों को लखपति बनाने का लक्ष्य।

7f28136a a030 4de9 bf6d ff25ccffa7bc

पारंपरिक तरीके से बजट पेश

ओपी चौधरी ने इस बार पहली बार हाथ से लिखा बजट पेश किया। उन्होंने राम मंदिर में पूजा अर्चना भी की। साथ ही, इस बजट में तकनीकी और औद्योगिक विकास को प्राथमिकता दी गई है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

इस बजट में छत्तीसगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में कई नई योजनाओं का ऐलान किया गया है, जो राज्य के विकास की दिशा में अहम कदम साबित होंगे।

सुगम ऐप से फर्जी रजिस्ट्रियों पर लगाम

  • सरकार ‘सुगम ऐप’ के माध्यम से फर्जी रजिस्ट्री की समस्या को कम करने का प्रयास करेगी
  • सीएम एक्सीलेंसी अवॉर्ड
  • पीएम एक्सीलेंसी अवॉर्ड की तर्ज पर राज्य में सीएम एक्सीलेंसी अवॉर्ड शुरू किया जाएगा. इसके लिए 1 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है
  • केंद्र ने छत्तीसगढ़ सरकार को 6,000 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की है
  •  प्रदेश में सभी जिलों को जोड़ने के लिए एक व्यापक रोड प्लान 2030 तैयार किया गया है
  • राज्य सरकार सीएम रिंगरोड योजना लागू करेगी, जिसके लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है
  • राज्य सरकार रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना बना रही है
  • इंडस्ट्रियल ग्रोथ को निवेश आधारित नहीं, रोजगार केंद्रित बनाया जाएगा
  • उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 1,400 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है
  • चैंबर ऑफ कॉमर्स को रियायती दर पर भूमि आवंटन करने की घोषणा
  • भवन निर्माण का प्रावधान भी इस बजट में किया गया है
  • 700 करोड़ रुपए के दायित्वों का भुगतान सरकार ने किया
  • स्टेट कैपिटल रीजन के लिए DPR (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने का प्रावधान किया गया है
  • सीएम नवोत्थान योजना लागू की जाएगी, जिससे राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी
  • इसके अलावा डोंगरगढ़ में परिक्रमापथ के लिए 59 करोड़, अग्निकुंड निर्माण के लिए 31 करोड़ का प्रावधान और रामलला दर्शन के लिए 36 करोड़ का प्रावधान किया गया 

छत्तीसगढ़ में पहली बार हस्तलिखित बजट पेश

  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहला मौका है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह खुद वित्त मंत्री के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया। यह बजट 100 पृष्ठों की है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे परंपराओं की ओर वापसी और मौलिकता को बढ़ावा देने का कदम बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हस्तलिखित बजट पेश करना एक अलग पहचान और ऐतिहासिक महत्व रखता है।

af758596 7c1a 48f5 8eac ec258be2cdfe

नई परंपरा की शुरुआत

अब तक छत्तीसगढ़ विधानसभा में केवल कंप्यूटर-टाइप्ड बजट ही पेश किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार परंपरागत और अनूठे अंदाज में बजट तैयार किया गया। वित्त मंत्री  ओपी चौधरी का मानना है कि इससे प्रामाणिकता और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई