ट्रम्प से बहस के बाद जेलेंस्की का ब्रिटेन में स्वागत, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोले हम आपके साथ

लंदन। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने आज लंदन में यूरोपीय देशों की समिट में भाग लिया। शनिवार को इंग्लैंड पहुंचने पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने जेलेंस्की का गर्मजोशी से स्वागत किया और गले लगकर कहा, “हम आपके और यूक्रेन के साथ हैं।”

इस दौरान, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने जेलेंस्की को पूरी तरह से ब्रिटेन का समर्थन मिलने का आश्वासन दिया, और दोनों ने मिलकर यूक्रेन के लिए 24 हजार करोड़ रुपए का लोन देने का समझौता भी किया। इस लोन का उपयोग यूक्रेन के जरूरी हथियार खरीदने के लिए किया जाएगा। समिट में 13 यूरोपीय देशों के अलावा, NATO के महासचिव और यूरोपीय संघ के प्रेसिडेंट भी शामिल होंगे। इस समिट में यूक्रेन के समर्थन पर चर्चा होगी।

हालांकि, यूरोपीय यूनियन में यूक्रेन के समर्थन को लेकर मतभेद दिखाई दे रहे हैं। हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने यूक्रेन को सैन्य और आर्थिक मदद देने का विरोध किया है। ओर्बन ने कहा, “बलवान लोग शांति कायम करते हैं, कमजोर लोग युद्ध चाहते हैं।” इससे पहले, जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच व्हाइट हाउस में तीखी बहस हो गई थी। ट्रम्प ने जेलेंस्की पर तीसरे विश्वयुद्ध को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। यूरोपीय देशों समेत नॉर्वे, पोलैंड, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ने जेलेंस्की का समर्थन किया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई