पूर्व कांग्रेस विधायक उपाध्याय पर धमकी देने का आरोप, शिकायत पुलिस से

 रायपुर। कांग्रेस के पूर्व विधायक के खिलाफ विकास उपाध्याय के खिलाफ धमकी देने और गालियां देने का आरोप कांग्रेस नेता राकेश सिंह बैस ने लगाया है। राकेश सिंह बैस ने घटनाक्रम की शिकायत स्थानीय थाने के अलावा एसपी और छत्तीसगढ़ के डीजीपी से की है।  बैस ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को रात को विकास उपाध्याय ने व्हाट्सएप के जरिए उन्हें धमकी दी थी, जिसमें भद्दी बातें और जान से मारने की बात कही गई थी। बैस के अनुसार, इस धमकी के बाद वह और उनका परिवार डर में हैं। बैस ने यह भी बताया कि वह पिछले 35 सालों से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं और कुछ राजनीतिक कारणों से उपाध्याय उनके खिलाफ दुर्भावना रखते हैं। उन्होंने डीडीनगर थाने और रायपुर SSP, DGP-IG से FIR दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में विकास उपाध्याय का पक्ष अभी तक नहीं आया है।

कांग्रेस नेता राकेश सिंह बैस ने शिकायत में बताया कि वह बीते 35 सालों से कांग्रेस पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई