Controversy:विराट कोहली की फोटो पर भड़कीं प्रीति जिंटा, ट्रोलर को दिया करारा जवाब – फैंस हुए नाराज

Controversy:बॉलीवुड एक्ट्रेस और आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की मालिकन प्रीति जिंटा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्रोलर को जवाब देते हुए भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली की फोटो पर टिप्पणी कर दी, जिससे कोहली के फैंस नाराज हो गए।

दरअसल, प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने भारत को मिस करने की बात कही थी। उन्होंने लिखा, “प्यार और परिवार से भरी जिंदगी कभी भी समझौता नहीं कर सकती। मैं भारत को मिस करती हूं, लेकिन क्या मैं वहां सिर्फ रहने के लिए एक दुखी और टॉक्सिक रिश्ते में रहना पसंद करूंगी, या फिर विदेश में एक खुशहाल और प्यार भरे रिश्ते में रहना चाहूंगी? यह बहुत ही आसान विकल्प है।”

इस पोस्ट पर एक यूजर ने प्रीति जिंटा को ट्रोल करते हुए लिखा, “लाहौर फिल्म के लिए संघी को खुश करती जिंटा।” इस पर प्रीति ने नाराजगी जताते हुए जवाब दिया, “जो अपनी शक्ल दिखाने के लायक नहीं और वो विराट की फोटो यूज कर रहा है, उसे कमेंट करने का कोई हक नहीं।”

गौरतलब है कि जिस यूजर को प्रीति जिंटा ने जवाब दिया, उसने अपने प्रोफाइल पिक्चर में विराट कोहली की फोटो लगाई हुई थी। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर विराट कोहली के फैंस भड़क गए और कई लोगों ने इस पर नाराजगी जताई। हालांकि, प्रीति का मकसद ट्रोलर को जवाब देना था, लेकिन उनके बयान में विराट कोहली का जिक्र आने से विवाद बढ़ गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button