आत्मानंद विद्यालय : संकट में 26 छात्रों का भविष्य,स्कूल प्रबंधन की लापरवाही या…

बिलासपुर.
आत्मानंद विद्यालय :
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, तिलक नगर के 26 छात्रों के भविष्य पर संकट गहरा गया है। इन छात्रों को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के नियमों के मुताबिक, न्यूनतम 75% उपस्थिति पूरी न होने के कारण बोर्ड परीक्षा 2025 से वंचित किया जा सकता है।
इस फैसले के बाद छात्रों और उनके अभिभावकों में नाराजगी का माहौल है। अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन ने समय रहते छात्रों की उपस्थिति सुधारने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित नहीं की, जबकि बोर्ड के नियमों में अनुपस्थिति की पूर्ति के लिए यह प्रावधान था।
एंकर:
इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने भी स्कूल प्रबंधन की लापरवाही स्वीकार की है, और उनका कहना है कि छात्रों को दोषी मानना गलत होगा। अब सवाल उठता है कि क्या प्रशासन की चूक का खामियाजा इन 26 बच्चों के भविष्य को भुगतना पड़ेगा, या फिर इन छात्रों को परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा?
एंकर:
क्या यह मामला प्रशासन की लापरवाही के कारण इन बच्चों के लिए एक बड़ा संकट बन सकता है, या फिर समय रहते कोई समाधान निकाला जाएगा? इस पर नजर बनाए रखना बहुत जरूरी होगा





