कवासी लखमा को मिलेगी जमानत ? 42 दिनों से हैं जेल में बंद। .

छत्तीसगढ
कवासी लखमा: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में 42 दिनों से जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री और विधायक कवासी लखमा को दोबारा गिरफ्तारी का डर सत्ता रहा है, और इसीलिए उन्होंने अग्रिम जमानत याचिका दायर की है, लखमा का कहना है कि एक ही केस में जमानत मिलने के बावजूद उनकी फिर से गिरफ्तारी हो सकती है,
वही इस मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस अरविंद वर्मा की सिंगल बेंच ने एसीबी और ईओडब्ल्यू को नोटिस जारी किया है और उनसे जवाब मांगा है। जिसके बाद केस की अगली सुनवाई 13 मार्च को होगी।
लखमा के वकील ने कोर्ट में कहा कि उनका क्लाइंट निर्दोष है और उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ED की छापेमारी के दौरान लखमा के घर से न तो कोई नकदी मिली और न ही कोई आपत्तिजनक दस्तावेज। वकील ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार शराब घोटाले सहित अन्य मामलों में फंसे लोगों को जेल से बाहर नहीं आने दे रही है।
अब देखना यह होगा कि 13 मार्च को होने वाली अगली सुनवाई में क्या फैसला आता है और क्या कवासी लखमा को राहत मिल पाती है





