Alia Bhatt : ने रणबीर कपूर के ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब..

Alia Bhatt : रणबीर कपूर को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है, जहां कुछ लोग उन्हें ‘महिला विरोधी’ और ‘वुमनाइजर’ तक बताते हैं। हालांकि, रणबीर के समर्थक हमेशा इन आरोपों का विरोध करते हैं। हाल ही में, रणबीर की पत्नी आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपने पति का बचाव किया है और ट्रोल्स को करारा जवाब दिया।
आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट को लाइक किया, जिसमें लिखा था, “ये मजेदार है कि जलने वाले लोग हमेशा रणबीर को ‘रेड फ्लैग’, ‘वुमनाइजर’ और ‘मम्मा बॉय’ कहते हैं। लेकिन सच ये है कि रणबीर महिलाओं का काफी सम्मान करते हैं। उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी के नाम के शुरुआती अक्षर अपने ब्रांड के नाम में जोड़े हैं। अगर ये ‘रेड फ्लैग’ होता, तो ये इंटरनेट पर मौजूद हर ‘ग्रीन फ्लैग’ से बेहतर होता।”
इस पोस्ट को आलिया ने लाइक किया, जो उनके फैंस के बीच वायरल हो रहा है। रणबीर को ट्रोल करने वालों के लिए आलिया का यह कदम काफी मायने रखता है। रणबीर हमेशा अपनी पत्नी आलिया और बेटी राहा के लिए प्यार और जिम्मेदारी दिखाते हैं, और इसके बावजूद उनपर महिला विरोधी होने का आरोप लगाना गलत है।
आलिया के इस पोस्ट को लाइक करने के बाद, उनके फैंस मानते हैं कि यह रणबीर के ट्रोलर्स को एक मजबूत जवाब है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर नकारात्मकता फैलाने वाले लोग सच को नजरअंदाज करते हैं और बिना किसी आधार के आलोचना करते हैं। आलिया ने इस कदम के साथ अपने पति के प्रति अपने प्यार और समर्थन को भी जाहिर किया है।





