Shahrukh Khan: और उनकी फैमिली मन्नत को छोड़कर बांद्रा के लग्जरी अपार्टमेंट में शिफ्ट होंगे…

Shahrukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और उनकी फैमिली के फैंस के लिए एक बड़ी खबर आई है। खबर है कि शाहरुख खान और उनका परिवार अपने आइकॉनिक बंगले मन्नत को छोड़ने जा रहे हैं और बांद्रा के एक नए लग्जरी अपार्टमेंट में शिफ्ट होंगे।
यह अपार्टमेंट है ‘पूजा कासा’, जो पाली हिल, बांद्रा में स्थित है। इस लग्जरी अपार्टमेंट का किराया हर महीने करीब 24 लाख रुपये होगा। खास बात यह है कि शाहरुख और उनकी फैमिली अगले दो साल तक यहां रहेंगे। इस अपार्टमेंट का निर्माण फिल्म प्रोड्यूसर वासु भगनानी ने किया है, और इसका मालिकाना हक उनके बेटे जैकी भगनानी और बेटी दीपशिखा देशमुख के पास है।
पूजा कासा अपार्टमेंट के लिए शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज और वासु भगनानी के बेटे जैकी भगनानी के बीच एग्रीमेंट साइन हुआ है। इस नए घर में शाहरुख के साथ उनकी सिक्योरिटी टीम और स्टाफ भी रहेंगे।
वहीं, मन्नत में भी बड़े बदलाव होने वाले हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मई महीने से मन्नत में रेनोवेशन और एक्सटेंशन का काम शुरू होगा। मन्नत में दो नए फ्लोर्स बनाए जाएंगे, और इसके लिए गौरी खान को महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी से इजाजत मिल चुकी है। मन्नत को ग्रेड-3 हेरिटेज स्टेट्स के तहत रखा गया है, जिससे इसमें कोई भी बदलाव करने के लिए अदालत की परमिशन लेनी पड़ती है।
और एक और दिलचस्प बात यह है कि शाहरुख खान को उनकी याचिका के जरिए 9 करोड़ रुपये का रिफंड भी मिल सकता है। दरअसल, शाहरुख ने साल 2022 में एक याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने बंगले की जमीन के लिए मुंबई उपनगरीय कलेक्टर को ज्यादा पैसे दिए हैं। दो साल बाद इस याचिका को मंजूरी मिल गई है, और अब शाहरुख को लगभग 9 करोड़ रुपये रिफंड के तौर पर मिल सकते हैं।





