Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल अकाउंट्स के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें बैंक कर्मचारी और फर्जी सिम कार्ड सप्लाई करने वाले लोग शामिल हैं। इस जांच में यह खुलासा हुआ है कि इन फर्जी खातों के जरिए करीब 3 करोड़ रुपये का अवैध लेन-देन किया गया। पुलिस ने दिल्ली, राजस्थान सहित कई जगहों पर छापेमारी कर साइबर ठगी के इस बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है.

बिलासपुर रेंज साइबर थाना और एसीसीयू टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की, जिसमें सामने आया कि करीब 300 से अधिक फर्जी बैंक अकाउंट और सिम कार्ड साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए गए थे। इन खातों का इस्तेमाल ठग ठगी की रकम को एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए कर रहे थे, जिससे उनकी असली पहचान छिपी रहे। पुलिस ने 10 से अधिक टीमों का गठन कर 20 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की, जिससे इस रैकेट में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया गया।सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि ठग भोले-भाले लोगों को नौकरी, इनाम या निवेश का लालच देकर उनके बैंक खातों का इस्तेमाल कर रहे थे। कई लोग अनजाने में अपने बैंक अकाउंट साइबर ठगों के हवाले कर रहे थे, लेकिन वे यह नहीं समझ पा रहे थे कि उनका खाता अवैध लेन-देन में इस्तेमाल हो रहा है। जांच में यह भी सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क में एक पीओएस एजेंट और कोटक महिंद्रा बैंक व एक्सिस बैंक के कर्मचारी भी शामिल थे, जिन्होंने साइबर ठगों को फर्जी अकाउंट उपलब्ध कराए।पुलिस के अनुसार, 97 लाख रुपये की ठगी की रकम को केवल एक बैंक के जरिए ट्रांसफर किया गया था। इस तरह के म्यूल अकाउंट्स की मदद से ठग देशभर में साइबर अपराधों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इन खातों को फ्रीज कर दिया है और आगे की जांच जारी है.

आजकल साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को धोखाधड़ी में फंसा रहे हैं, जिनमें मनी म्यूल एक बड़ी समस्या बनकर उभरा है। मनी म्यूल वे लोग होते हैं जिनके बैंक खातों का उपयोग साइबर ठग अवैध धन को इधर-उधर करने के लिए करते हैं। आमतौर पर, ठग लोगों को लालच देकर या झूठे वादे करके उनके बैंक अकाउंट की जानकारी हासिल कर लेते हैं और फिर उसका इस्तेमाल गैरकानूनी लेन-देन में करते हैं…इस तरह की साइबर ठगी से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि लोग अनजान स्रोतों से पैसे लेने से बचें और अपने बैंक खाते की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। अगर किसी को संदेह होता है कि उनके खाते में कोई गैरकानूनी ट्रांजेक्शन हुआ है, तो उन्हें तुरंत बैंक और पुलिस को सूचित करना चाहिए। पुलिस का कहना है कि आसान और जल्दी पैसे कमाने के लालच में ना आए.

बिलासपुर पुलिस ने जनता को चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति बिना किसी कारण पैसे ट्रांसफर करने या बैंक अकाउंट इस्तेमाल करने की बात कहे, तो सतर्क हो जाएं और तुरंत पुलिस को सूचना दें। अगर कोई व्यक्ति मनी म्यूल बनता है या अपने खाते का गलत इस्तेमाल करने देता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इसमें बैंक खाते फ्रीज होना, संपत्ति जब्त होना और जेल की सजा तक शामिल हो सकती है।

बिलासपुर पुलिस की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि साइबर ठगों के इस नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके। आम जनता से अपील की गई है कि वे अपने बैंक खाते, सिम कार्ड और डिजिटल वॉलेट की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। अगर किसी को भी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो वे तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन या स्थानीय पुलिस स्टेशन में संपर्क करें.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई