नेशनल हाईवे में ट्रक-बोलेरो की भिड़त से 4 की मौत, गुस्साई भीड़ ने ट्रक को लगाई आग

सरगुजा।  छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नेशनल हाईवे 43 के पास ट्रक और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद कंटेनर में आग लग गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। यह हादसा सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मंगारी में हुआ। घायलों ने पुलिस को बताया, कि वो किलकिला शिव मंदिर से दर्शन कर अपने घर रेवापुर-सखौली लौट रहें थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतको और घायलों को सीएचसी सीतापुर भेजा है। मौके पर गुस्साए भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी।

रोड किनारे खड़ी महिला को कार ने रौंदा, मौके पर मौत

धमतरी जिले के सांकरा में 21 फरवरी को एक तेज रफ्तार स्वीप्ट कार ने रोड किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला सोंढूर से बस उतरकर रोड किनारे खड़ी थी, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया। मृत महिला का नाम अभी तक पता नहीं चल पाया है। कार उमरगांव के तुलसी सार्वा के नाबालिक पुत्र के पास थी, जो गाड़ी धुलवाने के लिए लेकर जा रहा था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button