bollywood news: गोविंदा और सुनीता अहूजा के रिश्ते में आई दरार, 37 साल बाद तलाक की चर्चाएं

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर ताजातरीन खबरें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही अफवाहों के अनुसार, गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा के बीच रिश्ते में खटास आ गई है और वे 37 साल बाद तलाक लेने का विचार कर रहे हैं।

गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 में हुई थी और दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं। लेकिन हाल ही में खबरें आ रही हैं कि उनके रिश्ते में दरार बढ़ गई है और इस बार मामला गंभीर नजर आ रहा है। चर्चा है कि इस दरार की वजह एक 30 साल की मराठी एक्ट्रेस हैं, जिनके साथ गोविंदा की बढ़ती नजदीकियां सामने आई हैं।
गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में पहले भी कई उतार-चढ़ाव आ चुके हैं, और गोविंदा के अन्य एक्ट्रेसेस के साथ लिंकअप की अफवाहें भी उड़ी हैं। हालांकि, हर बार दोनों ने मिलकर इन मुश्किलों को सुलझा लिया था। लेकिन इस बार मामला तलाक तक पहुंचता दिख रहा है।
हालांकि, अभी तक गोविंदा और सुनीता की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इस खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई