working women: कामकाजी महिलाओं के लिए नई सुविधा, छत्तीसगढ़ में बनेंगे 6 वर्किंग वूमन्स हॉस्टल

रायपुर.
working women: राजधानी रायपुर में कामकाजी महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अब, नगर निगम वर्किंग वूमन्स हॉस्टल का निर्माण करने जा रहा है, जिससे बाहर से आकर काम करने वाली महिलाओं को जरूरी सुविधाएं मिल सकेंगी।
48 करोड़ रुपए की लागत से 3 सर्वसुविधायुक्त हॉस्टल बनाए जाएंगे, जिनमें 250-250 बेड की सुविधा होगी इन हॉस्टल्स में महिलाओं को सस्ते दर पर रहने की सुविधा मिलेगी।
छत्तीसगढ़ में कुल 6 वर्किंग वूमन्स हॉस्टल के लिए 202 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें राजधानी रायपुर के अलावा नवा रायपुर के सेक्टर-16 बिलासपुर और सिरगिट्टी में भी हॉस्टल बनाए जाएंगे।
प्रत्येक हॉस्टल में 250-250 बेड का इंतजाम रहेगा, और कमरे डबल बेडरूम एसी वाले होंगे, जिनमें अटैच टॉयलेट की सुविधा भी होगी।
मेस की सुविधा के साथ-साथ हॉस्टल में खेल कक्ष भी होगा, ताकि महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इन हॉस्टल्स के निर्माण का उद्देश्य महिलाओं को रहने के लिए एक सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान प्रदान करना है, जहां वे आराम से अपना काम कर सकें।





