तेज रफ्तार बाइक टकराई पेड़ से; एक युवक की मौत, दो घायल

सक्ति। जिले के ग्राम मालदा में रविवार शाम को एक तेज रफ्तार मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को सीएचसी अस्पताल जैजैपुर में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, तीन युवक चंद्रपुर से मंदिर दर्शन कर मोटर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। शाम करीब 5 बजे उनकी मोटर साइकिल की रफ्तार तेज थी, और अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया। नतीजा, मोटर साइकिल सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में बोरिद गांव का एक युवक पेड़ के बीच फंसकर घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, रिंगनी गांव के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही हसौद थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button