बिना शपथ लिए ही महापौर को मिली गाड़ी, अब मांग रही बंगला, विपक्ष ने उठाए सवाल

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में नगरिय निकाय चुनाव पुरे हो चुके है. जिसमें bjp ने प्रचंड बहुमतों से जीत हासिल की. लेकिन अभी शपथ ग्रहण बाकि है. शपथ के बाद ही जनप्रतिनिधियों को सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं का लाभ मिलेगा. इसी कड़ी में बिलासपुर में भी अभी शपथ ग्रहण हुआ नहीं है, लेकिन नगर निगम में महापौर का चुनाव जीतकर पहुंची पूजा विधानी को अभी से ही गाड़ी आवंटित कर दी गई है. इसके अलावा नवनियुक्त महापौर ने अपने लिए बंगले की भी मांग की है जिसका अब विरोध होने लगा है।

दरअसल 15 फरवरी को जब बिलासपुर नगर निगम के नतीजे घोषित हुए उसमें बिलासपुर के नगर निगम में भाजपा की महापौर पूजा विधानी निर्वाचित हुई लेकिन आचार संहिता नगरीय क्षेत्रों में शून्य होने के बाद भी अब तक यहां शपथ ग्रहण संपन्न नहीं कराया गया है लेकिन उससे पहले ही भाजपा की नवनियुक्त महापौर पूजा विधानी को महापौर की गाड़ी आवंटित कर दी गई है इसके अलावा महापौर के द्वारा नगर निगम से महापौर बंगले की भी मांग की गई है जिस पर अब विरोध भी शुरू हो गया है शपथ के पहले ही गाड़ी मिलने से विपक्ष इसे मुद्दा बना रहा है क्योंकि नियमों के मुताबिक महापौर अभी शपथ ही ली है ऐसे में उन्हें गाड़ी को उपलब्ध कराना उचित नहीं है लेकिन महापौर भाजपा की नवनियुक्त महापौर पूजा विधानी का कहना है कि नगर निगम के द्वारा उन्हें जन सुविधाओं की देखरेख के लिए गाड़ी दी गई है तो कामकाज में सरलता और एक स्थान पर वह उपलब्ध हो सके इसके लिए उन्होंने बंगले की मांग की है लेकिन अभी तक उन्हें बांग्ला तो उपलब्ध नहीं कराया गया है लिहाजा वे मौजूदा समय में जनता का काम दूरभाष के माध्यम से दूर करने का प्रयास कर रही हैं वहीं शपथ के पहले उन्हें दिए गए वाहन पर उन्होंने कहा कि यह सुविधा शपथ के पहले मिल सकती है जिसके तहत उन्होंने इसे लिया है।

इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने कहा की शपथ के पहले इस तरह से वाहन और बंगले की मांग करना उचित नहीं है लेकिन अगर नवनियुक्त महापौर के द्वारा ऐसा किया गया है तो इस पर नगर निगम आयुक्त थी ज्यादा बेहतर बता पाएंगे क्योंकि नियम की जानकारी वह अधिक रखते हैं

 

बिलासपुर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने वाहन दिए जाने के संबंध में कहा कि क्योंकि मौजूदा समय में  कहां की क्योंकि महापौर नियुक्ति के बाद ऐसे नियम है कि उन्हें गाड़ी दी जा सकती है लिहाजा उन्हें यह गाड़ी उपलब्ध कराई गई है वहीं जहां बंगले की बात है उसे पर अभी व्यवस्था बनाने की कोशिश हो रही है।

 

आरोप- प्रत्यारोप और विरोध के बीच जल्द ही शपथ ग्रहण भी संपन्न हो जाएगा लेकिन जिस तरह से शपथ के पहले ही गाड़ी और बंगले की मांग रख दी गई है उसने शहर में सियासी उबाल जरूर ला दिया है हालांकि अब देखना होगा यह मुद्दा शहर के सियासी पारी को कितना प्रभावित करता है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई