Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

ट्रंप सरकार का एक महीने पूरा; 16 अहम फैसले लिए, पूर्व सरकार के 78 फैसलों को बदला

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका में ट्रम्प सरकार का पहला महीना पूरा हो चुका है। 20 जनवरी को राष्ट्रपति बनने के बाद, ट्रम्प ने 100 से ज्यादा आदेशों पर साइन किए। इसमें उन्होंने बाइडेन के 78 फैसलों को पलट दिया और कई अहम फैसले लिए।  ट्रम्प के इन फैसलों का भारत और दुनियाभर के देशों पर गहरा असर पड़ा है। आइए जानते हैं ट्रम्प के 16 बड़े फैसले-

  1. बाइडेन के 78 फैसलों को पलटा:
    ट्रम्प ने अपने शपथ ग्रहण के छह घंटे बाद ही बाइडेन के 78 फैसलों को पलट दिया, जैसे कि WHO से अमेरिका की सदस्यता खत्म करना और दवाओं की कीमतों में कमी लाना।
  2. जन्मजात नागरिकता कानून को खत्म करने का आदेश:
    ट्रम्प ने अवैध रूप से रह रहे माता-पिता के बच्चों को जन्मजात नागरिकता देने से इनकार किया, जिससे भविष्य में भारतीयों की आने वाली पीढ़ी पर असर हो सकता है।
  3. गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदला:
    ट्रम्प ने “मेक्सिको की खाड़ी” का नाम बदलकर “अमेरिका की खाड़ी” करने का ऐलान किया।
  4. रिफ्यूजियों की फ्लाइट कैंसिल:
    ट्रम्प ने रिफ्यूजी रिसेटलमेंट प्रोग्राम को कैंसिल कर दिया, जिससे हजारों शरणार्थी फंस गए।
  5. H-1B वीजा बंद नहीं किया:
    ट्रम्प ने H-1B वीजा को बंद करने का ऐलान नहीं किया, जिससे भारतीयों को राहत मिली क्योंकि इस वीजा का सबसे ज्यादा लाभ भारतीयों को ही मिलता है।
  6. ट्रांस-विमेन को पुरुषों की जेल में रखा:
    ट्रम्प ने आदेश दिया कि अब से ट्रांस-विमेन को महिलाओं की जेल में नहीं, बल्कि पुरुषों की जेल में रखा जाएगा।
  7. विदेशी मदद पर रोक लगाई:
    ट्रम्प ने इजराइल, मिस्र और खाद्य सहायता प्रोग्राम को छोड़कर बाकी देशों को मिलने वाली मदद पर रोक लगा दी।
  8. फिलिस्तीनियों को गाजा से हटाकर जॉर्डन और मिस्र में बसाने का प्रस्ताव:
    ट्रम्प ने गाजा से फिलिस्तीनियों को हटाकर अन्य अरब देशों में बसाने की बात की।
  9. अवैध अपराधियों को डिपोर्ट करने का बिल साइन किया:
    ट्रम्प ने उन अवैध अप्रवासियों को डिपोर्ट करने का बिल साइन किया जो किसी अपराध में शामिल हैं।
  10. चीन, कनाडा, मेक्सिको पर टैरिफ बढ़ाया:
    ट्रम्प ने चीन, कनाडा और मेक्सिको पर टैरिफ बढ़ाया, जिसका असर व्यापार पर पड़ा।
  11. अप्रवासी भारतीयों को मिलिट्री फ्लाइट से भेजा:
    ट्रम्प ने 104 अवैध भारतीय नागरिकों को मिलिट्री फ्लाइट से डिपोर्ट किया, जो चर्चा का विषय बना।
  12. इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) पर प्रतिबंध:
    ट्रम्प ने ICC पर प्रतिबंध लगाया और इसके अधिकारियों की संपत्तियां जब्त करने का आदेश दिया।
  13. स्टील और एल्यूमिनियम पर टैरिफ लगाया:
    ट्रम्प ने स्टील और एल्यूमिनियम के आयात पर 25% और 10% टैरिफ बढ़ा दिया।
  14. विदेशों में भ्रष्टाचार विरोधी कानून स्थगित किया:
    ट्रम्प ने फॉरेन करप्ट प्रैक्टिसेस एक्ट (FCPA) को निलंबित कर दिया, जिससे विदेशों में रिश्वत देना अपराध नहीं रहेगा।
  15. जैसे को तैसा टैक्स लगाया:
    पीएम मोदी से मिलने से पहले ट्रम्प ने भारत समेत सभी देशों पर जैसे को तैसा टैक्स लगाने का ऐलान किया।
  16. रूस-यूक्रेन जंग को खत्म करने के लिए रूस से रिश्ते सुधारने की पहल:
    ट्रम्प ने रूस-यूक्रेन जंग को रोकने के लिए रूस से रिश्ते सुधारने की शुरुआत की और दोनों देशों के बीच बैठक की।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई