CHUNAV: छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण की वोटिंग जारी, बालोद में मतदान हुआ दोबारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग आज जारी है। पेंड्रा में सुबह से मतदान केंद्रों पर लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। यहां वोटिंग के बाद मतदाताओं को RO-ARO पौधा भेंट किया जा रहा है। बिलासपुर के बिल्हा, मैनपाट और सुरजपुर में भी लोग लाइन में लगे हुए हैं।

दुर्ग जिले के पाटन विकास खंड के क्षेत्रों में भी मतदान हो रहा है, जहां बुजुर्गों और दिव्यांगों में भी मतदान को लेकर उत्साह दिख रहा है। यहां व्हीलचेयर से दिव्यांग महिला मतदान करने पहुंची और पोलिंग बूथों के बाहर सेल्फी जोन बनाए गए हैं, जहां लोग वोटिंग के बाद सेल्फी ले रहे हैं।

इस चुनाव में 26,988 पंच पद, 3,774 सरपंच पद, 899 जनपद सदस्य और 138 जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान हो रहा है। 9,738 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है और 46 लाख 83 हजार से अधिक मतदाता अपने प्रत्याशियों का चुनाव करेंगे। इनमें से 23 लाख 17 हजार 492 पुरुष, 23 लाख 66 हजार 157 महिलाएं और 87 अन्य वोटर्स हैं।

बालोद जिले में पुनः मतदान

बालोद जिले के डौंडीलोहारा के सुरेगांव ग्राम पंचायत के वार्ड 8 में चुनाव चिन्ह गलत तरीके से बांटे गए थे, जिसके कारण यहां आज पुनः मतदान हो रहा है। पहले चरण में 17 फरवरी को 53 विकासखंडों में मतदान हुआ था, जिसमें 81 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई। अंतिम चरण की वोटिंग 23 फरवरी को होगी।

मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर ये स्थान शामिल हैं:

  • बिलासपुर जिले के विकासखंड बिल्हा
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विकासखंड पेंड्रा
  • कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा
  • रायगढ़ जिले के खरसिया और धरमजयगढ़
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ के विकासखंड बिलाईगढ़
  • मुंगेली जिले के लोरमी, जांजगीर-चांपा के नवागढ़
  • सक्ती के मालखरौदा, सूरजपुर के रामानुजनगर और प्रेमनगर
  • बलरामपुर के विकासखंड बलरामपुर
  • सरगुजा के सीतापुर और मैनपाट
  • मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के मनेन्द्रगढ़
  • जशपुर, रायपुर के धरसींवा और तिल्दा नेवरा
  • बलौदाबाजार के कसडोल, गरियाबंद के छुरा
  • महासमुंद के पिथौरा और बागबहरा
  • धमतरी के कुरूद, दुर्ग के पाटन
  • बालोद के बालोद, राजनांदगांव के छुरिया
  • खैरागढ़ के विकासखंड मोहला
  • कबीरधाम के बोड़ला और पंडरिया
  • कोंडागांव के फरसगांव
  • बस्तर के बस्तर और लोहण्डीगुड़ा
  • उत्तर बस्तर कांकेर के भानुप्रतापपुर
  • दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के कटेकल्याण
  • सुकमा के छिन्दगढ़
  • बीजापुर के भोपालपटनम और ऊसूर
  • बालोद जिले के डौंडीलोहारा

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई