एयरपोर्ट पर विमानों के बीच टक्कर, 2 लोगों की मौत

अमेरिका। दक्षिणी एरिजोना में दो छोटे विमानों के बीच टक्कर होने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा टक्सन के बाहरी इलाके में स्थित एक छोटे हवाई अड्डे पर हुआ।
अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) इस मामले की जांच कर रहा है। मराना पुलिस विभाग ने हादसे की जानकारी मिलते ही दो लोगों की मौत की पुष्टि की। इस हादसे से पहले 2025 में अमेरिका में चार बड़े विमान हादसे हो चुके हैं, जिनमें एरिजोना, अलास्का, वाशिंगटन डीसी और फिलाडेल्फिया में हुए हादसे शामिल हैं। इसके अलावा, हाल ही में टोरंटो में भी एक विमान हादसा हुआ था, जिसमें विमान लैंड करते समय पलट गया।





