छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हो गई अपराधिक लोगों की एंट्री’.. अपनी ही पार्टी को लेकर ये क्या बोल गए पूर्व मंत्री, चुनाव में हार की भी बताई वजह

CG Congress:-छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल ने विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कुछ अपराधिक लोगों के कारण पार्टी की ये दुर्दशा हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन में अपराधिक लोगों के कारण कांग्रेस की हार हुई है। अपराधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज है। आलाकमान को ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं उनके इस बयान को लेकर प्रदेश में सियासत गर्म होने के आसार है।

अमितेश शुक्ल के इस बयान को लेकर पूर्व सीएम ने किनारा कर लिया। गौ सत्याग्रह के दौरान IBC24 के इसी से संबंधित सवाल पर कहा कि मैं इसके बारे में अभी कोई बात नहीं करुंगा। अब पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल के इस बयान को लेकर प्रदेश में सियासत गर्म होने के आसार है। भाजपा इस मसले को लेकर कांग्रेस को घेर सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई