Naagin 7: ईशा मालवीय निभाएंगी लीड रोल, प्रियंका चाहर चौधरी को मिलेगी टक्कर?

 Naagin 7: नागिन के फैंस के लिए खुशखबरी आई है। फिल्ममेकर एकता कपूर के पॉपुलर शो “नागिन” का अब तक 6 सीजन आ चुका है, और अब जल्द ही इस शो का 7वां सीजन आने वाला है। इसकी अनाउंसमेंट भी हो चुकी है और शो के बारे में चर्चा तेज हो गई है।

पहले खबरें आ रही थीं कि एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी इस शो में लीड रोल निभाएंगी, लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 साल की ईशा मालवीय इस बार नागिन का किरदार निभा सकती हैं। अगर रिपोर्ट्स पर यकीन करें तो, बिग बॉस 17 फेम ईशा मालवीय मेकर्स के साथ बातचीत कर रही हैं और उनका नाम लीड रोल के लिए काफी चर्चित हो गया है।
Naagin 7: Isha Malviya will play the lead role

ईशा ने पिछले शोज में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को इंप्रेस किया है और अब शो के मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि वो नागिन 7 में शानदार प्रदर्शन करेंगी।

आपको बता दें कि एकता कपूर के नागिन शो में अब तक कई बड़ी एक्ट्रेसेस ने नागिन का रोल निभाया है, जिनमें मौनी रॉय, सुरभि ज्योति, सुरभि चंदाना, हिना खान, करिश्मा तन्ना, तेजस्वी प्रकाश, जैस्मिन भसीन, रश्मि देसाई, अदा खान और अनिता हसनंदानी जैसी टॉप एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है।

कुछ दिन पहले एकता कपूर ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपनी टीम के साथ मीटिंग करती नजर आ रही थीं। वीडियो में एकता ने अपनी टीम से पूछा था, “नागिन कहां है?” तो टीम की एक मेंबर ने जवाब दिया था, “नागिन चोटियों के नीचे, पहाड़ों के पीछे है, जहां नागिन को होना चाहिए था।” इसके बाद एकता कपूर ने कहा था, “अब समय आ गया है कि हम सर्वश्रेष्ठ नागिन को लाने के लिए तैयार हों।”

यह सभी संकेत दे रहे हैं कि “नागिन 7” का सीजन और भी दिलचस्प होने वाला है। अब देखना यह है कि शो में कौन सी एक्ट्रेस इस बार नागिन के रोल में नजर आएंगी और क्या वह दर्शकों का दिल जीत पाएंगी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई