नगर निगम चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत, अब सभापति को लेकर हो रहा मंथन

रायपुर : प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया पुरी हो चुकी है. जिसके परीणाम भी हो चुके हैं. नगर निगम चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत के बाद अब निगम में सभापति, महापौर परिषद सदस्यों और 10 जोन अध्यक्षों के चयन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. वहीं इस बार सभापति की दौड़ में 2 पार्षदों के नाम सबसे आगे हैं.
जिसमें पहला नाम सूर्यकांत राठौर का है। वो 5वी बार पार्षद चुनकर आए हैं और एक बार वो नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं. वहीं दूसरा नाम मनोज वर्मा का है. ये भी 5वीं बार पार्षद का चुनाव जीतकर आए हैं और पिछले कार्यकाल में वो उपनेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं.
निगम में भाजपा की सरकार आने के बाद भाजपा पार्षद मेयर इन काउंसिल और जोन अध्यक्ष बनने की जुगत में लग गए हैं। मतगणना के दिन ही कुछ पार्षद जीतने के बाद MIC और जोन अध्यक्ष बनने की बात करते दिखाई दिए।
मेयर मीनल चौबे के शपथ लेने के बाद वे अपनी एमआईसी का गठन करेंगी। सभी 10 जोन में एक-एक जोन अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। नियम ये भी है कि, जो सभापति होंगे, वे अपने जोन के अध्यक्ष होंगे। ऐसे में 9 जोन में ही अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी।
रायपुर नगर निगम में भाजपा के 60 पार्षद हैं। ऐसे में सीनियर, जूनियर, महिला पार्षदों को MIC और जोन अध्यक्षों की जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं, मेयर इन काउंसिल की रेस में सरिता आकाश दुबे, दीपक जायसवाल का नाम पहले नंबर है।
वहीं इस बार नगर निगम में कांग्रेस के 7 पार्षद ही जीत कर आए है। इनमें संदीप साहू ही एकमात्र सीनियर पार्षद हैं। शेख मुशीर समेत 5 महिला पार्षदों को नगर निगम का अनुभव ही नहीं है। ऐसी स्थिति कांग्रेस से जोन अध्यक्षों के कोई भी दावेदारी नहीं कर पाएंगे.





