Fraud worth crores: अलग-अलग विभागों में नौकरी लगाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, सगी भतीजी को भी बनाया शिकार

Fraud worth crores (रायपुर) : अलग-अलग सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने के नाम पर 5 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी धमतरी के एक स्कूल में शिक्षक है। पुलिस ने जिसे गिरफ्तार किया है, वह पूर्व में गिरफ्तार सीजीपीएससी टामन सोनवानी का साला देवेंद्र जोशी के लिए कमीशन एजेंट के रूप में कार्य करता था।

ठगी के आरोप में पुलिस ने अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देवेंद्र के मददगार कपिल देशलहरे को गिरफ्तार किया है। कपिल ने पुलिस को बताया कि उसने अलग-अलग लोगों से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 57 लाख रुपये कलेक्टर कर देवेंद्र जोशी को पहुँचाने का काम किया है।

ग्राहक लाने के बदले में देवेंद्र कपिल को कमीशन देता था। कमीशन पाने के लालच में कपिल ने शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी लगाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। इस मामले में अब तक कपिल देशलहरे, देवेंद्र कुमार जोशी, झगीता जोशी, स्वप्निल दुबे, नफीजा आलम, हलधर बेहरा और सोमेश दुबे को गिरफ्तार किया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई