CM Sai’s greetings: सीएम साय ने की 15 पार्षदों से मुलाकात, देर रात दी बधाई

CM Sai’s greetings (रायपुर) : आज रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के साथ निवास पहुंचे उत्तर क्षेत्र के विजयी 15 पार्षदों को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। हमारी सरकार के सुशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से भाजपा को प्रचंड विजय मिली है।
जनता के इस भरोसे पर खरा उतरते हुए उनकी मांगों और समस्याओं का निराकरण करना हमारी जिम्मेदारी है। इसके लिए चुने हुए सभी जनप्रतिनिधि पूरी तन्मयता से कार्य करें। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सवन्नी, प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।





