Congratulations to the Mayor: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवनिर्वाचित मेयर पूजा विधानी को स्ट्रांग रूम पहुंचकर दी बधाई

Congratulations to the Mayor (बिलासपुर) : शनिवार को बिलासपुर नगर निगम के परिणाम की जब घोषणा हुई तो यहां से भाजपा के महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी निर्वाचित हुई। इस मौके पर काउंटिंग स्थल पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला भी साथ मौजूद रहे। इस दौरान केंद्र राज्य मंत्री ने कहा कि बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है। प्रदेश की सभी 10 नगर निगम में जहां भाजपा के महापौर निर्वाचित हुए हैं।
तो वहीं नगर पंचायत और नगर पालिका में भी यही स्थिति भाजपा की है। इसके अलावा भाजपा के सभी नगर निगम में ज्यादा से ज्यादा वार्ड पार्षद चुनाव जीतकर पहुंचे हैं। जो दर्शाता है कि किस तरह से जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार और विकास विरोधी कार्य को जनता ने आज जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में बिलासपुर की बात करें तो बिलासपुर बहुत पीछे गया था।
लेकिन अब जनता के आशीर्वाद से एक बार फिर से बिलासपुर से विकास की वह रहा देखी जाएगी जो जनता देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के साथ छत्तीसगढ़ के सभी शहरों को मॉडल शहर बनाएंगे इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध है जो जो वादे अटल विश्वास पत्र में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने किए हैं उन सब वादों को पूरा किया जाएगा।





