Civic Election Results: महासमुंद में दिग्गज नेता विमल चोपड़ा की हार, जांजगीर-चांपा जिले 6 निकायों में भाजपा का कब्जा

Civic Election Results (महासमुंद) : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे शनिवार को आ रहे हैं। अब तक आए नतीजों में सबसे चौंकाने वाला रहा है महासमुंद नगर पालिका का नतीजा। यहां से भाजपा ने अपने दिग्गज नेता विमल चोपड़ा को अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारा था। लेकिन उन्हें कांग्रेस के निखिल कांत साहू के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी नगर पालिका भाटापारा में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी अस्वनी शर्मा दस हजार मत से जीत गए हैं। वहीं पास ही के शहर तिल्दा नेवरा नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है। 22 वार्डो में भाजपा के 12 पार्षद भी जीते हैं। उधर जांजगीर चाम्पा जिले के 6 नगरीय निकायों पर भाजपा ने कब्ज़ा कर लिया है। जबकि कांग्रेस को दो सीटों पर जीत मिली है।

वहीं दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की है। बसपा ने भी 1 सीट पर की जीत दर्ज की है। जिले के 11 नगरीय निकायों में से 6 पर भाजपा प्रत्याशियों ने अपनी जीत दर्ज की है। कांग्रेस को दो सीट, दो सीट निर्दलीय और एक सीट बसपा को मिली है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई