Civic Election Results: राजनांदगांव में भाजपा के मधुसूदन यादव बने महापौर, रायपुर से प्रमोद दुबे ने हार की स्वीकार, वार्डों में भी खुला भाजपा का खाता

Civic Election Results (रायपुर/राजनांदगांव) : राजनांदगांव नगर निगम से महापौर बनने पर मधुसूदन यादव को बीजेपी ने बधाई दी। राजनांदगांव नगर निगम चुनाव में कुल 1 लाख 35 हजार मतदाता है, जिनमें 87 हजार 562 पुरुष, 94 हजार 228 महिला और 5 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। रायपुर से बीजेपी की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे की जीत लगभग तय हो गई है।

रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। बीजेपी प्रत्याशी मीनल चौबे को अब तक 1 लाख 25 हजार से ज्यादा वोट पड़ चुके हैं। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी दीप्ति दुबे 70 हजार से ज्यादा वोट से पीछे चल रही हैं। इसके अलावा, 3 वार्डों में बीजेपी के पार्षद प्रत्याशी जीत चुके हैं। इसके अलावा कांग्रेस से पार्षद प्रत्याशी एजाज ढेबर और उनकी पत्नी अपने-अपने वार्ड में आगे चल रहे हैं।

रायपुर नगर निगम में भाजपा का खाता खुला

वार्ड नंबर 9, मोती लाल नेहरू वार्ड- बीजेपी के गोपेश साहू 55 वोट से जीते

वार्ड नंबर 7, कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड से- भाजपा खेमकुमार सेन जीते

वार्ड-10, रानी लक्ष्मीबाई वार्ड से भाजपा प्रत्याशी देवदत्त द्विवेदी जीते।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई