CONGRESS: भूपेश बघेल बने AICC महासचिव, पंजाब के प्रभारी का मिला जिम्मा

रायपुर। कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव किया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को AICC महासचिव बनाया गया है और साथ ही उन्हें पंजाब का प्रदेश प्रभारी भी नियुक्त किया गया है।
यह आदेश कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी हुआ है। इस बदलाव के बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि अब टीएस सिंहदेव को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है। भूपेश बघेल फिलहाल दिल्ली में मौजूद हैं। बघेल को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने को कांग्रेस के ‘राजस्थान फॉर्मूले’ से जोड़कर देखा जा रहा है।






