कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने की गद्दारी, पार्टी के नेताओं में भय का माहौल, जानिए पूरा मामला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बड़ी खबर आई है, कांग्रेस में भीतरघात करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हुई है। कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय, मनिहार निषाद और इशहाक कुरैशी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि गद्दारी बर्दाश्त नहीं होगी। नगर निगम चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को हराने की साजिश रचने का आरोप था, और अब पार्टी ने इन नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस फैसले से पार्टी में भूचाल आ गया है, और सवाल उठने लगे हैं—अगला नंबर किसका होगा ये आगे जानने को मिलेगा।
बता दें कि कांग्रेस में भीतरघातियों की सफाई अभियान तेज हो चुका है! नगर निगम चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों को हराने की साजिश करने वालों पर गाज गिर गई। शिकायतें मिलीं, जांच हुई, और फिर कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लेते हुए अभय नारायण राय, मनिहार निषाद और इशहाक कुरैशी को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। इस कार्रवाई से पार्टी में अफरा-तफरी मच गई है।
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अब और भी भीतरघातियों की लिस्ट तैयार कर रही है और जल्द ही अगले सिरफिरे नेताओं पर गाज गिर सकती है! क्या अब कांग्रेस में भीतरघात पूरी तरह खत्म होगा, या फिर नई साजिशें जन्म लेंगी? देखना दिलचस्प होगा.





