Chiranjeevi’s statement : चिरंजीवी के पोते को लेकर दिए बयान पर फैंस ने उठाए सवाल,

Chiranjeevi’s statement :  तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी ने मंगलवार को एक इवेंट के दौरान पोते को लेकर अपना दिलचस्प बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा कामना करते रहते हैं कि उनके बेटे राम चरण के घर कम से कम एक लड़का हो, जो परिवार की विरासत को आगे बढ़ा सके। हालांकि, चिरंजीवी ने यह भी कहा कि राम चरण की बेटी उनकी आँखों का तारा है।

चिरंजीवी ने मजाक करते हुए कहा, “जब मैं घर पर होता हूं, तो ऐसा लगता है कि मैं किसी वुमन हॉस्टल का वार्डन हूं, जहां चारों ओर से महिलाएं ही महिलाएं हैं। मुझे डर है कि अगली बार फिर एक लड़की हो सकती है।”

उनके इस बयान के बाद, सोशल मीडिया पर कई फैंस नाराज हो गए और अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “इतने बड़े स्टार होकर बेटा-बेटी में फर्क करते हैं। यह बहुत दुखद है। लड़की है तो काहे का डर? बेटियां भी विरासत को आगे बढ़ाती हैं, वो भी अच्छे से।”

एक अन्य यूजर ने चिरंजीवी के बयान पर टिप्पणी करते हुए लिखा, “चिरंजीवी अपने प्रभाव का उपयोग समानता की वकालत करने के लिए कर सकते थे। वे इन रूढ़ियों को तोड़ सकते थे। फिर भी हम उनके पोती के होने से डरने के बयान पर चर्चा कर रहे हैं। अब यह समय है, यह पहचानने का कि हर बच्चा एक आशीर्वाद है और वह समान रूप से परिवार की विरासत को आगे बढ़ाता है।”

राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कमिनेनी ने 14 जून, 2012 को शादी की थी, और 20 जून 2023 को वे एक बेटी के माता-पिता बने। उनकी शादी के 11 साल बाद चिरंजीवी का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई