बुआ की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिल्हा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। मृतिका जामफुल यादव की हत्या उसके ही नाबालिग भतीजे ने की थी, जो बुरी आदतों का शिकार हो गया था। पैसों की लालच और बुआ की डांट-फटकार से नाराज होकर उसने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल रपली, चोरी की गई सोने की माला और आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली है।

बता दें कि 9फरवरी को मृतिका के भाई ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 11 फरवरी को जब घर से दुर्गंध आने लगी, तो पुलिस मौके पर पहुंची। कोठी में रेत हटाकर देखने पर शव मिला, जिसे पड़ोसियों और परिजनों ने जामफुल यादव के रूप में पहचाना। जांच के दौरान मृतिका का भतीजा संदिग्ध लगा और पुलिस ने जब वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की, तो उसने पूरी साजिश कबूल कर ली। नाबालिग आरोपी ने बताया कि बुआ की डांट से तंग आकर उसने 6 फरवरी की रात 11 बजे रपली से उनके सिर पर हमला कर दिया और सोने की माला निकालकर 8,000 रुपये में बेच दी। पैसे का इस्तेमाल नशे और ऐश-ओ-आराम में किया गया। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी देवकुमार रात्रे समेत तीन नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है और सभी को न्यायालय में पेश किया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई