फर्जी पुलिस वाला, उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहा था, गिरफ्तार..

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार की सोनाखान पुलिस ने एक एसे व्यक्ति को पकड़ा है, जिसे जानने के बाद आप तंग रह जाएगें। पुलिस ने एक फर्जी पुलिस वाले को गिरफ्तार किया है।, वह उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहा था।

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान 29 वर्षीय रोशन गौतम के रूप में हुई। वह कांशीराम कॉलोनी चिनहट, लखनऊ, उत्तर प्रदेश के रहने वाला है। जिले के सोनाखान थाना क्षेत्र के रहने वाले पुनीराम सागर नामक व्यक्ति किसी काम से ग्राम महकम गया था। वहां उसने एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहने बैठे देखा, जिसके कंधे पर दो-दो स्टार लगे थे और बैच भी लगा हुआ था। वह व्यक्ति खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का अधिकारी बताकर लोगों से बातचीत कर रहा था और यह कह रहा था कि यदि कोई काम हो तो उससे संपर्क करें। शक होने पर पुनीराम सागर ने इसकी जानकारी सोनाखान चौकी में दी।

पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि, वह उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी नहीं करता है और उसने फर्जी वर्दी खुद खरीदकर पहनी थी। वह लोगों को गुमराह कर खुद को पुलिस वाला बता रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से वर्दी, जूते, बेल्ट, टोपी आदि जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 108/2025, धारा 204 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई