8वीं कक्षा के छात्र ने की आत्महत्या, होमवर्क नहीं करने से शिक्षक पर लगा प्रताड़ना का आरोप

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 8वीं कक्षा के छात्र ने आत्महत्या कर ली। मामले में छात्र के परिजनों ने शिक्षक पर होमवर्क नहीं करने पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। यह पूरा मामला ब्लेज एकेडमी स्कूल का है। सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, छात्र सैय्यद तौसीफ बालोद जिले के ब्लेज एकेडमी स्कूल में 8वीं  कक्षा में पढ़ता था। उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि, होमवर्क नहीं करने पर स्कूल में शिक्षक उसे परेशान करता था। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ना का बड़ा आरोप लगाया है। घटना से समाज के लोग आक्रोशित हैं और मामले में स्कूल प्रबंधन और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई