MAHAKUMBH: सीएम साय मंत्री-सांसद-विधायकों संग महाकुंभ रवाना; कांग्रेस के 7 MLA भी साथ गए, संगम में लगाएंगे डुबकी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर एयरपोर्ट से प्रयागराज के महाकुंभ के लिए रवाना हो गए। उनके साथ राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक और उनके परिवारजन भी इस यात्रा में शामिल हैं।

मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक और उनके परिवारजन भी इस यात्रा में शामिल हैं

सभी लोग महाकुंभ के अवसर पर संगम में आस्था की डुबकी लगाने जाएंगे। इस यात्रा में कांग्रेस के 7 विधायक भी सीएम साय के साथ शामिल हुए हैं। इनमें राघवेंद्र सिंह, बालेश्वर साहू, व्यास कश्यप, संदीप साहू, विद्यावती सिदार, इंद्र साहू और राजकुमार यादव शामिल हैं।सीएम साय ने ‘एक्स’ पर किया पोस्ट

सीएम साय ने ‘एक्स’ पर यात्रा से जुड़ी तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “चलत बिमान कोलाहल होई। जय रघुबीर कहइ सबु कोई।” उन्होंने बताया कि वे तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान करने जा रहे हैं और समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

कांग्रेस विधायकों ने की थी यात्रा से दूरी

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत अन्य कांग्रेस विधायकों ने निकाय और पंचायत चुनावों का हवाला देते हुए महाकुंभ यात्रा से दूरी बनाई थी। पीसीसी चीफ दीपक बैज का कहना है कि अधिकांश कांग्रेस विधायक पहले ही कुंभ स्नान करके लौट चुके हैं। बीजेपी ने इस पर कार्टून जारी कर कांग्रेस नेताओं को सनातन विरोधी बताया था।

योगी आदित्यनाथ ने भेजा था न्योता

सीएम साय ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में शामिल होने का न्योता भेजा था। छत्तीसगढ़ के लिए वहां एक विशेष पवेलियन भी स्थापित किया गया है, जहां राज्य के लोगों के लिए खाने और रहने की व्यवस्था की गई है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और पत्नी वीणा सिंह।

13 फरवरी को दिया था न्योता

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने 13 फरवरी को सीएम विष्णुदेव साय, मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों, नेता प्रतिपक्ष, विधायकों और सांसदों को महाकुंभ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने दिया था महाकुंभ जाने का न्यौता।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button