PM मोदी 2 दिन की यात्रा पर अमेरिका पहुंचे, आज ट्रंप से करेंगे मुलाकात

दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार तड़के दो दिन की यात्रा पर अमेरिका पहुंचे। अमेरिका पहुंचते ही उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक, तुलसी गबार्ड से मुलाकात की। बता दें कि अमेरिकी संसद ने हाल ही में तुलसी गबार्ड की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर के रूप में नियुक्ति की पुष्टि की है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए

तुलसी गबार्ड को उनकी नई नियुक्ति पर बधाई दी और भारत-अमेरिका के रिश्तों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले फ्रांस के दौरे पर थे, जहां उन्होंने फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ AI समिट की सह-अध्यक्षता की। अब मोदी अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इसके बाद, वे अमेरिकी व्यापारिक नेताओं और भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे।

ट्रंप के साथ डिनर और मुलाकात

आज रात, पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ डिनर करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम मोदी का डेलीगेशन कुल 6 बैठकों में हिस्सा लेगा। पीएम मोदी की अंतिम बैठक गुरुवार शाम 4 बजे (भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 2:30 बजे) होगी।

टैरिफ और अवैध अप्रवासी मुद्दे पर बातचीत

मोदी और ट्रंप के बीच टैरिफ और अवैध अप्रवासियों जैसे मुद्दों पर बातचीत हो सकती है। ट्रंप ने हाल ही में कनाडा, मेक्सिको और चीन पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। वहीं, अवैध भारतीय अप्रवासियों के मुद्दे पर भी चर्चा संभव है, क्योंकि अमेरिका में बड़ी संख्या में अवैध भारतीय अप्रवासी रहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा से दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई