Arjun Kapoor : मलाइका का नाम सुनकर हैरान हुए अभिनेता अर्जुन कपूर

Arjun Kapoor : अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म “मेरे हसबैंड की बीवी” को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक शख्स ने अर्जुन को देखते ही जोर से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का नाम चिल्लाया। यह सुनकर अर्जुन हैरान रह गए और उनका रिएक्शन देखने लायक था। फैंस भी इस वीडियो पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या हुआ वीडियो में?
दरअसल, अर्जुन कपूर हाल ही में अपनी फिल्म “मेरे हसबैंड की बीवी” के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर भी मौजूद थीं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भूमि पेडनेकर एक सवाल का जवाब दे रही थीं, जबकि अर्जुन और रकुल उनके पीछे खड़े थे। तभी एक शख्स ने जोर से मलाइका का नाम चिल्लाया। अर्जुन ने इसका कोई खास रिएक्शन तो नहीं दिया, लेकिन वह थोड़े हैरान नजर आए और भीड़ की तरफ देखकर सिर हिलाने लगे। इस पर भूमि और रकुल हंसने लगीं।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिलेशनशिप
मलाइका अरोड़ा ने अपनी पहली शादी 1998 में अरबाज खान से की थी, लेकिन 2016 में दोनों का तलाक हो गया। इसके कुछ समय बाद, मलाइका ने अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था। 2019 में एक इंस्टा पोस्ट के जरिए दोनों ने अपना रिश्ता ऑफिशियली कन्फर्म किया था। हालांकि, हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने करीब 8 साल बाद ब्रेकअप कर लिया था।





